भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान, विदेश मंत्रालय ने कहा- अपनी शर्तों पर किया युद्धविराम

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। शनिवार यानी आज शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है। बताया जा रहा है कि लगातार बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका ने मध्यस्थता की और इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की। इसके बाद दोनों देश सीजफायर पर राजी हो गए।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान, विदेश मंत्रालय ने कहा- अपनी शर्तों पर किया युद्धविराम

NEW DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। शनिवार यानी आज शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है। बताया जा रहा है कि लगातार बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका ने मध्यस्थता की और इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की। इसके बाद दोनों देश सीजफायर पर राजी हो गए।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भी यह जानकारी दी है कि दोनों देश सीजफायर पर राजी हो गए हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि आज शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई प्रमुख वायुसेना ठिकानों पर सटीक हमले किए। इसके बाद अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू हुआ। भारत ने केवल सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया और न्यूनतम नागरिक नुकसान सुनिश्चित किया।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पिछले 72 घंटे से पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमला कर रहा था। भारत के पश्चिमी क्षेत्र में नागरिक क्षेत्रों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तान के अंधाधुंध ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार सुबह-सुबह रफीकी, मुरीदके और चकलाला स्थित पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों को निशाना बनाया। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया था और उसने अमेरिका की शरण ली और अंततः अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की और अंततः सीजफायर का फैसला लिया गया। विदेश मंत्रालय नेकहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है।